राजस्थान ग्रामीण ओलम्पिक : 50 लाख खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

राजस्थान ग्रामीण ओलम्पिक : 50 लाख खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

नवम्बर में होंगे राजस्थान ग्रामीण ओलम्पिक खेल

हर जिले का अपना ओलम्पिक

जयपुर। राज्य में युवा मामले व खेल विभाग द्वारा ग्रामीण प्रतिभाओं को तराशने और गांवों में खेल का वातावरण बनाने के लिए नवम्बर माह में राजस्थान ग्रामीण ओलम्पिक खेल आयोजित होंगे। यह पहला अवसर होगा जब पूरे राज्य में 50 लाख खिलाड़ी एक ही दिन ग्रामीण ओलम्पिक खेलों में भाग लेंगे।

युवा मामले एवं खेल विभाग के शासन सचिव विकास सीतारामजी भाले ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की वर्ष 2021-22 की बजट घोषणा के अनुरूप ग्राम स्तर पर खेल प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए ग्राम पंचायत स्तर, ब्लॉक स्तर, जिला स्तरीय व राज्य स्तरीय राजस्थान ग्रामीण ओलम्पिक खेलों का आयोजन होगा। 

जिला स्तर पर सभी जिला कलक्टरों को ग्रामीण ओलम्पिक खेलों के सफल आयोजन के लिए ग्राम पंचायतों में खेल मैदान तैयार करने, शारीरिक शिक्षकों और खेल विशेषज्ञों की स्थिति स्पष्ट करने व खिलाड़ियों का ज्यादा से ज्यादा रजिस्ट्रेशन करने के लिए समितियां गठित करने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य सरकार इन खेलों पर 43 करोड़ रुपए से अधिक खर्च करेगी, ताकि खेल प्रतिभाओं को मंच मिल सके। प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर खेलों के आयोजन, खिलाड़ियों को दी जाने वाली ड्रेस, खेल सामग्री और पारितोषिक के लिए 25 हजार रुपए से अधिक राशि खर्च की जाएगी। खेलों के आयोजन में स्थानीय भामाशाहों की मदद भी ली जाएगी। 

11,341 ग्राम पंचायतों पर आयोजन

ओलम्पिक खेल राज्य के सभी 11 हजार 341 ग्राम पंचायतों पर आयोजित किए जाएंगे। इसमें कुल 6 प्रकार के खेलों का आयोजन होगा, जिनमें कबड्डी, शूटिंग वॉलीबाल, टेनिसबॉल क्रिकेट, खो-खो, वॉलीबाल और हॉकी शामिल हैं।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )