नगरपालिका ईओ 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

नगरपालिका ईओ 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

मकान बनाने की स्वीकृति की एवज में मांगे थे डेढ़ लाख रुपए

भीलवाड़ा। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने सोमवार को आसींद नगरपालिका के ईओ (अधिशासी अधिकारी) पिंटूलाल जाट को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। उसने यह रिश्वत मकान बनाने की परमिशन देने के बदले में मांगी थी।

एसीबी के डीजी बी.एल सोनी ने बताया कि शिकायतकर्ता आसींद निवासी देवीलाल ने सूचना दी थी उसने मकान निर्माण स्वीकृति के लिए नगरपालिका में आवेदन कर रखा है। इस स्वीकृती के लिए नगरपालिका का ईओ पिंटूलाल डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत मांग रहा था। इस पर परिवादी ने एक लाख रुपए पहले ही दे दिए थे। शिकायत का सत्यापन सही पाए जाने पर एसीबी ने ट्रेप आयोजित किया। सोमवार को ईओ पिंटूलाल निवासी आसींद हाल गुलाबपुरा को उसके निवास पर 50 हजार रुपए लेते रंगे हाथ दबोच लिया।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )